ईशा फाउंडेशन द्वारा बीकानेर में महाशिवरात्रि उत्सव का सीधा प्रसारण

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: ईशा योग केंद्र में आदियोगी की प्रतिमा के समक्ष रात भर चलने वाला भव्य महाशिवरात्रि उत्सव एक गहन आध्यात्मिक अनुभव के लिए आदर्श वातावरण तैयार करता है। बीकानेर में भी यह कार्यक्रम स्वयंसेवकों द्वारा बीकानेर जिला उद्योग संघ में 15 फ़रवरी को शाम 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण सदगुरु द्वारा योगेश्वर लिंग महाअभिषेक, मध्य रात्रि ध्यान और प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक संगीत और नृत्य है। यह एक दुर्लभ आध्यात्मिक अवसर है, जो साधकों और भक्तों को गहरे ध्यान और भक्ति के पथ पर अग्रसर करेगा। बीकानेर में होने वाले इस प्रकार के आयोजन से नगरवासियों को एक अनूठा अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निःशुल्क पंजीकरण अनिवार्य है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!