बीकानेर: लूणकरणसर में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय पशु मेले में मंगलवार को विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों की चयन समिति द्वारा स्कोरकार्ड के माध्यम से विजेता पशुओं का चयन किया गया।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.बीरमाराम ने बताया कि नर घोड़ा व घोड़ी प्रजनन योग्य, बछड़ा-बछड़ी, ऊँट नर व मादा, भेड़ नर व मादा, बकरी नर (बीजू बकरा) व मादा श्रेणियों में पशु प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। घोड़ी वंश में प्रथम स्थान पर राकेश दास पुत्र आमदास, द्वितीय स्थान पर इस्माइल खान पुत्र मान्झी खान, तृतीय स्थान पर बिशनदास पुत्र भाजदास की घोड़ियाँ रही। घोड़ा वंश में कुम्भा राम पुत्र आथू राम का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। बछड़ा-बछड़ी प्रतियोगिता में इस्माइल खान पुत्र मान्झी खान के बछड़ा प्रथम स्थान पर रहा। ऊँट (नर) में प्रथम स्थान पर बिशनदास पुत्र भाजदास, द्वितीय स्थान पर सीताराम मेघवाल पुत्र पोखर राम, तृतीय स्थान पर भानीनाथ पुत्र बालनाथ के ऊँट रहे। ऊँट (मादा) में प्रथम स्थान पर जय नारायण पुत्र अर्जुनराम जाट, द्वितीय स्थान पर श्रवण राम पुत्र अर्जुनराम जाट एवं तृतीय स्थान पर ईश्वर राम पुत्र सुगनाराम की ऊँटनियाँ रही। भेड़ नर श्रेणी में प्रथम स्थान पर बनवारी पुत्र हड़माना राम, द्वितीय स्थान पर प्रताप पुत्र कुम्भ सिंह, तृतीय स्थान पर जगदीश प्रसाद पुत्र सुल्तान राम व भेड़ (मादा) श्रेणी प्रथम स्थान पर बनवारी पुत्र हड़माना राम, द्वितीय स्थान पर कल्याण सिंह पुत्र धन्ने सिंह, तृतीय स्थान पर हनुमान पुत्र भीयाराम रहे। बकरी नर (बीजू बकरा) श्रेणी में प्रथम स्थान महावीर पुत्र सहीराम, द्वितीय स्थान पर शंकर दास पुत्र गजेय दास, तृतीय स्थान पर हजीज पुत्र मोहम्मद हुसैन, मादा श्रेणी में प्रथम स्थान पर मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद यासीन, द्वितीय स्थान पर सहीराम पुत्र चेतराम, तृतीय स्थान पर महावीर पुत्र सहीराम रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में धीरेरां की टीम प्रथम स्थान पर रही।सुरनाना और लूणकरणसर की टीमें क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। संध्याकालीन कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें अग्नि नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। मेला सचिव डॉ.बीरमा राम ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।