उप जिला अस्पताल निवाई में एचपीवी वैक्सीन लगना शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से की शुरुआत

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद सैनी): उप जिला अस्पताल निवाई में एचपीवी वैक्सीन लगना शुरू हो गई है। पीएमओ डॉ.राजेश जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से लड़कियों में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के लिए एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ किया है। शुरुआत होने के बाद सभी जिला अस्पताल एवं उप जिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन का टीका लगना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि लड़कियों में विशेषकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाया जा रहा है। यह टीका शरीर को वायरस से लडऩे के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को तैयार करता है। डॉ.जैन ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की आयु की लड़कियों के नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन सिंगल डोज लगाया जा रहा है, जिससे बालिकाओं को राहत मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!