निवाई (लालचंद सैनी): मानव सेवा समिति के तत्वावधान में 69 असहाय लोगों को 6 हजार 900 रूपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। समिति अध्यक्ष बाबूलाल गिंदोडी ने बताया कि समिति द्वारा 69 असहाय लोगों को 100-100 रूपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर शंकरलाल घाटी, भवानी शंकर निराला, नरेन्द्र अग्रवाल व जयकुमार गिंदोडी सहित कई भामाशाह मौजूद थे।
3/related/default