कुएं में गिरने से महिला की मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव राहोली के पास स्थित एक कुएं में एक महिला गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सदर थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रतापपुरा निवासी कैलाशी देवी पत्नि हेमराज मीणा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह 27 फरवरी को कुएं पर गई हुई थी, जिसके दौरान उसका संतुलन खराब हो जाने से वह कुएं में गिर गई, जिसकी परिजनों ने तलाशी की। तलाशी के दौरान मृतका की चप्पले कुएं के बाहर पडी हुई थी एवं कुएं में महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। उक्त घटना की परिजनों ने सदर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!