जिला स्तरीय रोजगार उत्सव आयोजित, 787 नवनियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को सूचना केंद्र सभागार में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित 787 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला स्तरीय समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 302, चिकित्सा शिक्षा विभाग (राजमेस) के 186, मनरेगा के 85, जलदाय विभाग के 2, राजस्व विभाग के 75, डीओआईटी के 2, स्किल डवलपमेंट विभाग के 4, पशुपालन विभाग के 104, खान एवं भू-विज्ञान विभाग के 6, स्वायत्त शासन विभाग के 3, संस्कृत शिक्षा विभाग के 6, महिला एवं बाल विकास विभाग के 2 तथा शिक्षा विभाग के 10 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर राजस्थान सरकार की ओर से सभी नवनियुक्त कार्मिकों को किट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में नवनियुक्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह का माहौल रहा।
जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने जिला स्तरीय रोजगार उत्सव के दौरान नव चयनित कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्मिक अपने कार्य के प्रति सदैव समर्पित रहें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में सेवा करना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम के दौरान अजमेर जिले के कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग, पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, एसीईओ रामनिवास चौधरी, सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉ.जितेंद्र भांबू, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राकेश साबू, विशंभर पूनिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नवनियुक्त कार्मिक एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!