पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आदित्य सैनी मेमोरियल ट्रस्ट पिलानी की ओर से दिवंगत आदित्य सैनी की तृतीय पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को 160 कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण उनकी पुत्री याविका सैनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम ट्रस्ट सदस्य पुष्पा सैनी तथा बहनों डॉ.रितु सेन एवं तेजस्वी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। मंच संचालन संतोष कौशिक ने किया। कंबल वितरण कार्यक्रम उनके निवास स्थान, साबू स्कूल के सामने आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, मुरली मनोहर शर्मा, गोविंदराम सैनी, जगदीश शर्मा, पवन जखोड़िया, प्रदीप झाझड़िया, फूलसिंह सैनी, सांवरमल सैनी, प्रेमप्रकाश मोयल, सत्यनारायण भक्त सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
3/related/default