पवन शर्मा खांडल विप्र विश्व परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

AYUSH ANTIMA
By -
0


चंडीगढ़/पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चंडीगढ़ ट्राई सिटी में राजस्थान की मिट्टी को गोरवान्वित करने वाले पवन शर्मा को खांडल विप्र विश्व परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील खांडल व राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट नरेश शर्मा की अनुशंसा, उनके सामाजिक सरोकार के कार्यों व समाज के प्रति निष्ठा व समर्पण भाव को देखते हुए परिषद का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। विदित हो पवन शर्मा चंडीगढ़ में राजस्थान परिवार के संस्थापक अध्यक्ष हैं। यह संस्था अपने सामाजिक सरोकार के कार्यों से राजस्थानी मिट्टी की अमिट छाप चंडीगढ़ जैसे व्यवसायिक शहर में छोड़ी है। निश्चित रूप से उनका मनोनयन उनके सामाजिक समर्पण, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा के उनके भाव का सम्मान है। पवन शर्मा ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री का आभार व्यक्त किया है। उनके मनोनयन पर राजस्थान परिवार के देवीसिंह व अशोक भौमिया ने बधाई संदेश प्रेषित किए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!