निवाई (लालचंद सैनी): कृषि महाविद्यालय में अधिष्ठाता डॉ.आरएस मीणा के सानिध्य में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डॉ.आरएस मीणा ने बताया कि महाविद्यालय में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका थीम पर सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को नियमानुसार एवं अनुशासन में रहने के लिए जागरूक किया। शिविर प्रभारी राजेश ने शिविर की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, सडक़ सुरक्षा नियम एवं आग सुरक्षा नियमों सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जोगिंदर सिंह ने स्वयं सेवकों को भविष्य को संवारने हेतु समय से उठाने एवं योगासन करने के लिए जागरूक किया।
कृषि महाविद्यालय में विशेष शिविर शुरू: कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
By -
February 04, 2026
0
Tags: