झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली रैली के लिए भाजपा जिला कार्यालय झुंझुनू में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पूनिया ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से रैली के संबंध में संवाद किया व सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पहुंचने का निर्देश दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी ने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने मंडल में प्रवास करने के लिए निर्देशित किया व 28 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में होने वाली रैली के लिए ज्यादा से ज्यादा संपर्क करने पर जोर दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग रैली में पहुंच सके। भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए पार्टी की तरफ से बसों की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने किया व धन्यवाद जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत ने किया। बैठक में पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष पूनिया, रणवीर सिंह गुड़ा, जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत, योगेंद्र मिश्रा, दिलीप सैनी, जिला मीडिया प्रभारी ललित जोशी, आईटी सेल प्रभारी सौरभ सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ला, जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक व भाजपा के जिले भर से समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।