रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को रा.उ.मा. विद्यालय, ग्राम पंचायत कलाखरी, पंचायत समिति बुहाना में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखीं। रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलेक्टर डॉ.गर्ग ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनना और उनका प्रभावी समाधान करना है। चौपाल में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क मरम्मत, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ कैलाश यादव, बुहाना उपखंड अधिकारी पूनम मीणा, सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर समेत जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!