पिलानी निवासी मुम्बई प्रवासी भामाशाह द्वारा जिले की गौशालाओं को लेपटाप प्रदान किए जायेंगे

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनू जिला गौ सेवा समिति की प्रेरणा से गोयनका मातेश्वरी चैरिटी ट्रस्ट भामाशाह पिलानी निवासी मुम्बई प्रवासी रामअवतार गोयनका के द्वारा झुंझुनू जिले की गोशालाओं को कम्प्यूटरीकृत करने की पहल करते हुए लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, मंत्री सुभाष क्यामसरिया, कोषाध्यक्ष पवन गाड़िया एवं प्रवक्ता कैलाश व्यास लिखवा ने बताया कि लैपटॉप वितरण समारोह 27 फरवरी, शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार झुंझुनू में जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!