विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (श्रीराम इंदौरिया): आगामी 14 फरवरी को श्री श्याम मंदिर प्रांगण पिलानी में दोपहर दो बजे आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजन समिति अध्यक्ष लीलाधर विशनोलिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विदित हो कोई भी सनातन धर्म से ओतप्रोत आयोजन बिना संतो के सानिध्य बिना अधूरा होता है। इसको लेकर निर्णय लिया गया कि यह विराट सम्मेलन महामंडलेश्वर डॉ.अर्जुन दास जी महाराज, दादू द्वारा बगड़ व लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री रामानुजाचार्य महंत अवधैशाचार्य महाराज के सानिध्य में सम्पन्न होगा। मंच संचालन के लिए राजस्थानी भाषा के सुप्रसिद्ध कवि हरीश हिन्दुस्तानी अपनी उपस्थिति देंगे। इस बैठक में मोहन लाल बोचीवाल, महेन्द्र कश्यप, पत्रकार उत्पल शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, अरूण भौमिया बिल्लू, अखिल भारत हिन्दू महासभा कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला, आशाराम गूर्जर, दीपक सोनी, सुरेश शर्मा, वीरेंद्र, मोहित, श्रीकांत जखोडिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!