विधानसभा में गूंजा किसानों का मुद्दा, केवल चर्चा नहीं ठोस कार्यवाही की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने राजस्थान विधानसभा में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों पर केवल चर्चा करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उनके उत्थान के लिए ठोस योजनाओं और प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता है। विधायक ने कृषि ऋण, सिंचाई व्यवस्था, फसल बीमा, समर्थन मूल्य और बिजली आपूर्ति जैसी प्रमुख समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की कि किसानों को राहत और मजबूती देने के लिए व्यावहारिक कदम उठाए जाएं, ताकि अन्नदाता को वास्तविक लाभ मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!