नवलगढ़ में पीएनबी गोल्ड लोन घोटाले का खुलासा, 1 किलो 555 ग्राम सोना बरामद

AYUSH ANTIMA
By -
0


नवलगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पुलिस थाना नवलगढ़ ने पंजाब नेशनल बैंक नवलगढ़ शाखा में फर्जी गोल्ड लोन व गोल्ड चोरी के बड़े घोटाले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 555 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 32 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत व फूलचंद मीणा के निर्देशन तथा वृताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। जांच में सामने आया कि पूर्व बैंक मैनेजर अमित जांगिड ने 214 फर्जी खातों पर करीब 8.78 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन जारी कर गबन किया तथा असली सोने के स्थान पर नकली आभूषण रख दिए। 20 हजार के इनामी मुख्य आरोपी अमित जांगिड व सहयोगी संतोष सैनी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी कर सोना बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की संपत्तियों की जांच की जा रही है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!