बीकानेर: बाल अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित राजकीय बालिका गृह में बुधवार को जन शिक्षण संस्थान की ओर से 40 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत हुई। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तथा अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी थी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण बालिकाओं के कौशल विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बच्चियों को मन लगाकर पढ़ने की सीख दी। जन शिक्षण संस्थान के प्रयासों को सराहा। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एड.जुगल किशोर व्यास ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बाल कल्याण समिति के कार्यों के बारे में बताया। जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त बच्चियां आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह उनके लिए लाभदायक रहेगा। जन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष गिरिराज मोहता ने प्रशिक्षण अवधि एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरुण सिंह शेखावत ने आगंतुकों का आभार जताया। इस दौरान जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश सुथार, बाल कल्याण समिति सदस्य जन्मेजय व्यास, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य एड.अरविंद सिंह सैंगर एवं किरण गौड़, नारी निकेतन अधीक्षक शारदा चौधरी, राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह अधीक्षक रामनारायण बिश्नोई, राजकीय बालिका गृह अधीक्षक सुशीला देवी, परिवीक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार तथा प्रशिक्षक संजना सुराणा आदि मौजूद रहे।
राजकीय बालिका गृह में बालिकाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
By -
February 25, 2026
0
Tags: