विहिप एवं बजरंग दल ने शहीदो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल प्रखंड के तत्वावधान में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की पुण्यतिथि पर 80 फीट रोड पर स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि सभा के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान भारत माता की जय और अमर जवान रहे के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाहक जगदीश वर्मा ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को देश कभी भुला नहीं पाएगा। प्रखंड संयोजक राकेश खारोल ने कहा कि बजरंग दल इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाता है। खारोल ने वैलेंटाइन डे को पश्चिमी संस्कृति की देन बताते हुए कहा कि यह युवाओं को भारतीय संस्कृति से दूर ले जाता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह इस दिन को मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाए, भारतीय सैनिकों को अपना प्रेरणा सूत्र बनाए। मास्टर मदन लाल वर्मा ने कहा कि पुलवामा हमला सिर्फ एक घटना नहीं बल्कि देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसका जवाब भारत ने मजबूती से दिया। इस अवसर पर संयोजक दयाराम चेची, अखाड़ा प्रमुख रामदेव सैनी, सांवरमल चौधरी, सुरेंद्र गुर्जर, पवन गंगाडा, अंकित खंगार, इशांत मीणा, नरेश चौधरी, मनराज यादव, सीताराम डोई, दीपक बैरवा, मोनू गुर्जर, महेश सिंह कसाना, विजेंद्र चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!