वाहनों के पीछे पुलिस व साइबर हेल्पलाइन नंबर के स्टीकर किए चस्पा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सदर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुंसी पुलिस चौकी के सामने वाहनों के पीछे पुलिस व साइबर हेल्पलाइन नंबर के स्टीकर चस्पा किए। गुंसी चौकी प्रभारी हरिमन मीणा ने बताया कि गुंसी पुलिस चौकी के सामने सैंकड़ों वाहनों के पीछे पुलिस व साइबर हेल्पलाइन नंबर के स्टीकर चस्पा किए। उन्होंने बताया कि पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 व साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके तुरंत पुलिस की मदद ले सकते है। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से वाहनों के पीछे रेडियम के हेल्पलाइन नंबरों के स्टीकर चस्पा किए है। उन्होंने बताया पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 वाहन 24 घंटे उपलब्ध रहता है। इन नंबरों पर कॉल करके कभी भी पुलिस की मदद ले सकते है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना हो या कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नबर पर कॉल करें। जिससे अपराध को रोका जा सकें। पुलिस द्वारा इन नंबरों के प्रचार प्रसार की पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!