विधायक सिद्धि कुमारी ने किया वीर सावरकर प्रतिमा स्थल का अवलोकन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (प्रमोद आचार्य): विधायक सिद्धि कुमारी ने सोमवार को गवर्नमेंट प्रेस रोड पर एमएन अस्पताल के सामने निर्माणाधीन वीर सावरकर प्रतिमा स्थल का अवलोकन कर 26 फरवरी को होने वाले प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति के संस्थापक सदस्य और पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने विधायक के साथ प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सम्पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समस्त तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है और गुरुवार को जनप्रतिनिधियों, गणमान्यजनों और राष्ट्रप्रेमियों की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य, मोहित राजपुरोहित, दुष्यंत चौहान, जितेंद्र राजपुरोहित इत्यादि समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!