झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कस्बे के मेन बाजार मार्ग पर सामाजिक संस्था अम्बेडकर शिक्षा समिति ने श्याम निशान पदयात्रियों की सेवा मे ठंडा पानी पिलाने की व्यवस्था की गई। सेवा के इस पुनीत कार्य मे महिलाए भी आगे रही, उन्होंने पानी पिलाने मे सहयोग किया। समिति के संरक्षक रोहिताश महरानिया ने बताया कि समिति की और से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम भक्तों को जल सेवा देने का केम्प लगाया। इस पुनीत अवसर पर श्रीमती कोसल्या देवी, मुकेश देवी, संतोष शर्मा, राधिका पनिहार, महावीर माहीच, समिति सचिव सीताराम पंवार,फिरोज खान भाटी, रुपेश शर्मा, नरेश शर्मा सहित ने अपनी सेवाए दी। सामाजिक कार्यकर्त्ता हरिसिंह पंवार व ओमप्रकाश सैनी ने बताया समिति इसी तरह के सेवा कार्य करती रहेगी।
3/related/default