झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): Public Health Engineering Department Rajasthan (PHED) नगर उपखंड के सहायक अभियंता पुनित सैनी ने बताया कि शहर के बिवानी पंप हाउस स्थित स्वच्छ जलाशय में आज सफाई कार्य किया जाएगा। इस कारण झुंझुनूं शहर के कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में पिपली चौक, अंसारी कॉलोनी, मणि विहार, जैन दादा बाड़ी के पास का क्षेत्र तथा मलसीसर रोड पर गाय की मूर्ति के आसपास का इलाका शामिल है। विभाग ने नागरिकों से आवश्यकतानुसार पूर्व में ही पानी संग्रहित करने की अपील की है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
3/related/default