झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय झुंझुनूं द्वारा एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे से रोजगार कार्यालय परिसर, झुंझुनूं में आयोजित होगा। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय झुन्झुनूं के सहायक निदेशक दयानंद यादव ने बताया कि शिविर में देश की प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इस अवसर पर सैकण्डरी, सीनियर सैकण्डरी, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की फोटोप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार देना होगा। इस शिविर में भाग लेने हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय झुंझुनूं में 26 फरवरी को एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर
By -
February 23, 2026
0
Tags: