हाथोज धाम में अमावस्या पर दिव्य चमेली तेल द्वारा अभिषेक एवं छप्पन भोग अर्पित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): कालवाड़ स्थित श्री दक्षिण मुखी बालाजी महाराज हाथोज धाम में मंगलवार अमावस्या के पावन अवसर पर गहन आध्यात्मिक वातावरण में दिव्य अनुष्ठान सम्पन्न हुए। श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपरा के मधुर संगम के बीच श्री बालाजी महाराज का पवित्र चमेली के तेल से विधिवत् अभिषेक किया गया। अभिषेक उपरांत प्रभु को सिन्दूर का पावन चोला अर्पित कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई। मंदिर परिसर में भक्तिरस से ओतप्रोत भाव के साथ बालाजी महाराज का पुष्प मालाओं द्वारा अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिससे सम्पूर्ण धाम दिव्यता से आलोकित हो उठा। धाम के पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज के सान्निध्य में छप्पन भोग अर्पित कर भव्य महाआरती की गई। महाआरती के पावन क्षणों में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ आत्मिक शांति एवं ईश्वरीय कृपा का अनुभव किया। महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस पावन आयोजन ने भक्तों के हृदय में श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का नवीन संचार किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!