जिला कलेक्टर ने उप जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने उप जिला अस्पताल निवाई का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान रोगियों एवं उनके परिजनों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वार्डो में जाकर चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति को देखा। उन्होंने दवा वितरण केन्द्र में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली एवं चिकित्सा प्रभारी को दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। उन्होंनेे अस्पताल में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा, चिकित्सा अधिकारी रामजी लाल बैरवा, डॉ.पीएन बैरवा सहित कई चिकित्साकर्मी व नर्सिंगकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!