गुंसी/निवाई (लालचंद सैनी): राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित गांव मूंडिया के समीप गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे एक गाय को बचाने के प्रयास में बाजरे के कट्टों से भरा हुआ ट्रक असंतुलित होकर करीब दस फीट गहरी खाई में पलट गया, जिससे बाजरे की बोरियां बिखर गई। सदर थाना प्रभारी हीरामन मीणा ने बताया कि गांव भीमाना तहसील पाली निवासी शैतान गरासिया ट्रक में भरतपुर से बाजरे की बोरियां भरकर गुजरात जा रहा था। इसी दौरान मूंडिया बायपास पर अचानक एक गाय ट्रक के सामने आ गई, जिसको बचाने के प्रयास में ट्रक असंतुलित होकर सडक़ मार्ग से नीचे जाकर करीब दस फीट गहरी खाई में पलट गया। पुलिस ने राहगीरों की सहायता से चालक को सकुशल बाहर निकाला और क्रेन की सहायता से ट्रक को खडा किया।
बाजरे के कट्टों से भरा हुआ ट्रक पलटा: गाय को बचाने के चक्कर में हुआ था असंतुलित
By -
February 06, 2026
0
Tags: