जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): लाल बहादुर शास्त्री पीजी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनो इकाईयो के द्वारा 31 जनवरी से 6 फ़रवरी तक झालाना लेपर्ड सफारी वन परिसर मे स्थित काली माता मंदिर प्रांगण मे संचालित एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का समापन का कार्यक्रम हुआ। शिविर मे महाविद्यालय के सभी विभागों से 150 स्वयंसेवकों ने अपनी भागीदारी दी। शिविर मे स्वयंसेवकों के द्वारा श्रमदान, जागरूकता रैली, नशा मुक्ति लघु नाटिका, पौधारोपण आदि कार्य किये। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के निदेशक प्रगेश्वर तिवारी, सचिव धीरेन्द्र भंडारी, प्राचार्य डॉ.मुदित गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ.सुनीता अग्रवाल, मुख्य अतिथि (जिला समन्वयक) डॉ.गोविन्द शरण शर्मा के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर मे किये गए। उत्कर्ष कार्य के लिए एमए फाइनल (इतिहास) के छात्र गणेश बैरवा (ग्रुप लीडर) एवं उनके साथी पूजा, धवल, गौरव को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.चंदन रावत, डॉ.ललिता यादव एवं डॉ.दीपिका ने स्वयंसेवक को बधाई दी!
एलबीएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनो इकाईयो के द्वारा सात दिवसीय शिविर का समापन
By -
February 06, 2026
0
Tags: