गौमाता की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): जयपुर रोड पर स्थित श्री दामोदर गौशाला में विधायक रामसहाय वर्मा ने समारोह पूर्वक चारा घर का लोकार्पण किया। गौशाला में विधायक रामसहाय वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने विधिवत पूजा-अर्चना करके नवनिर्मित चारा घर का लोकार्पण किया। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि गौमाता की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने आह्वान किया कि गौसेवा के लिए प्रत्येक व्यक्ति आगे आए। इस दौरान विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने गौ माता को गुड व हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार जाट, गौशाला समिति अध्यक्ष प्रेमचंद बोहरा, पूर्व प्रधान ममता जाट, कैलाश चंद अग्रवाल, बद्रीनारायण पारीक, राजेंद्र टोडवाल, बृजमोहन खंडेलवाल, ओमप्रकाश विजय, नरेंद्र माहुर, नाथूलाल शर्मा, हनुमान पारीक, जगमोहन गौतम, हनुमान शर्मा, दामोदर शर्मा, चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, रामजीलाल अग्रवाल, रामबाबू भांची, दिनेश टोडवाल एवं मधु गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!