बहरोड़: जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जिला कोटपूतली बहरोड़ द्वारा शुक्रवार को मंथन स्पेशल स्कूल में दिव्यांग फेस्टिवल एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंथन फाउंडेशन स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों के मध्य विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर गेम्स एक्टिविटी करवाई गई। जिसमे इन बच्चों ने कैरम, बैडमिंटन, स्पून रेस आदि में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की राष्ट्रीय सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने बताया कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर वंचित वर्ग को न्याय एवं अधिकारों की रक्षा के लिए मनाया जाता है। ऐसे में दिव्यांगो के हितों की रक्षा करना एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयास करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। वहीं सहायक निदेशक विपिन चौधरी ने बताया कि विभाग द्वारा दिव्यांगों के लिए विभिन्न योजनाएं जैसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार, सहायक उपकरण वितरण, स्वरोजगार ऋण आदि संचालित हैं, जिनसे दिव्यांगीं को आत्मनिर्भर मिलने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के अंत में एक्टिविटी में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक देवेंद्र यादव, सूचना सहायक अजय शर्मा, विशेष शिक्षक अंकित सेन, शालिनी शर्मा, पायल सहित दिव्यांग बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर जिला स्तरीय दिव्यांग फेस्टिवल एक्टिविटी का हुआ आयोजन
By -
February 20, 2026
0
Tags: