निवाई (लालचंद सैनी): उपखंड कार्यालय पर शिव विहार कॉलोनी ढाणी जुगलपुरा के निवासियों ने धोखाधड़ी करने के आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि शिव विहार आवासीय कॉलोनी ढाणी जुगलपुरा में कॉलोनाइजर से प्रार्थियों ने एग्रीमेंट पर भूखंड खरीदे थे, जिन पर प्रार्थी मकान बनाकर रह रहे हैं। उक्त कॉलोनाइजर ने उक्त भूखंडों को अन्य व्यक्ति को बेचान कर दिया। उक्त भूखंडों को खरीदने वाले व कॉलोनाइजर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए भूखंड खाली करवाने के लिए परेशान कर रहे हैं एवं उनको उक्त भूखंडों के स्थान पर अन्य दूसरे स्थान पर भूखंड देने का झांसा दे रहे है। उन्होंने धोखाधड़ी करने के आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुकेश कुमार जांगिड़, कैलाश वैष्णव, शंभूदयाल शर्मा, बाबूलाल बैरवा व कमला देवी जांगिड़ सहित कई कॉलोनी वासी मौजूद थे।
धोखाधड़ी करने के आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को सौंपा ज्ञापन
By -
February 03, 2026
0
Tags: