ठुकरियासर में डिग्गी में डूबे दो मासूम भाई, मच गया हाहाकार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डिग्गी तोड़ निकाले शव

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ठुकरियासर गांव की रोही की दर्दनाक घटना है। खेत में बनी डिग्गी में दो सगे मासूम भाइयों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। किसान सोहनलाल जाट के पुत्र 8 वर्षीय मोहित और 6 वर्षीय अंकित दोनों डिग्गी के पास खेल रहे थे, तभी एक का डिग्गी में पांव फिसल गया तो दूसरे ने उसे हाथ देकर पकड़ने का प्रयास किया, जिसके चलते वह भी डिग्गी में गिर गया। पास ही खेत में काम कर रही बच्चों की मां ने शोर मचाया तो पड़ोस के खेतों से ग्रामीण दौड़े चले आए, 15 फिट गहरी पानी की डिग्गी को तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन तब तक बड़ी देर हो चुकी थी, दोनों मासूमों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे ठुकरियासर गांव में गमगीन माहौल है, घटना की पुलिस को सूचना दी गई, देर शाम दोनों शवो का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!