जयपुर (लालचंद सैनी): टोडाराय सिंह में घुमंतु, अर्ध घुमंतु, विमुक्त समाज के पंच पटेलों ने राज्य सरकर द्वारा समाज हित में चलाये जा रहे पट्टा तथा प्रमाणन अभियान की सफलता के लिए टोड़ा रायसिंह विकास अधिकारी सतपाल कुमावत को डॉ.भीमराव अंबेडकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की संयुक्त तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया। भारत जोड़ो मिशन सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष अनीष कुमार नाडार के नेतृत्व में किए गए ईस सम्मान समारोह में स्थानीय पूर्व प्रधान भी शामिल रहे। भारत जोड़ो मिशन सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष अनीष कुमार नाडार ने घुमंतु, अर्ध घुमंतु तथा विमुक्त समाज का भजन लाल सरकर द्वारा चलाये जा रहे घुमंतु राहत कैंपों का लाभ लेते हुए सरकार के कार्यक्रम को सफल करने का आवाहन करते हुए कहा है कि अगर सरकार एक तरफ हमें झोली भरकर देने का कार्य कर रही है तो हमें सरकार के अभियान को सफल करने के लिए हर पंचायत के दरवाजे पर जोरदार दस्तक देनी होगी। भारत जोड़ो मिशन सोसायटी के पदाधिकारियों ने सरकार की मानसिकता के विपरित कार्य करने वाले नेताओं को समाज को धोखे में रखने वाला घोषित करते हुए कहा है कि सबसे अधिक जरूरी कागजात एवं एक अदत पट्टे की हैं, जो सरकार दे रही हैं। ऐसे में सरकार को बदनाम करने वाले लोग न ही समाज को अंधकार की ओर ले जा रहे हैं, इससे समाज का भला नहीं होगा। हमें दो मुद्दों पर जरुरी दस्तावेज तैयार करवाने वाले और पट्टे देने वाले आदेश की पालना करवाते हुए बाकी मुदों पर संघर्ष करना चाहिये लेकिन यह कह देना की भजन लाल सरकार ने घुमंतु समाज को कुछ दिया ही नहीं, यह सरासर अन्याय और झूठ हैं। घुमंतु समाज के पंच पटेलों को बाहर निकलकर समाज को दिशा देने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करना चाहिए।
घुमंतु, अर्ध घुमंतु, विमुक्त समाज के क्षेत्र में कार्य करने के लिए विकास अधिकारी को किया सम्मानित
By -
February 10, 2026
0
Tags: