श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर: रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने रेल मंत्री अश्विनी वेष्णव, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक ताराचंद सारस्वत, रेलवे जीएम जयपुर, डीआरएम बीकानेर, रेलवे जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन को पत्र लिखकर मांग कर लिखा है कि बीकानेर प्रयागराज ट्रेन सप्ताह में चार दिन वाया चुरू, फतेहपुर ही चलतीं है, जबकि तीन दिन बीकानेर से वाया चुरू, सादुलपुर, हिसार, झुंझुनू होते हुए जयपुर पहुंचती है। यही ट्रेन वाया सादुलपुर, हिसार, झुंझनू होकर जाने से समय भी दो घंटे से अधिक लगता है। टिकट किराया भी बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरू से जाने वाले यात्रियों का अधिक लगता है। जिसमें रेल यात्री संख्या कम होती है व रेलवे को राजस्व भी कम मिलता है। चुरू से नियमित अन्य ट्रेन भी सीधी जयपुर चलतीं है अतः बीकानेर प्रयागराज ट्रेन को बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरू वाया फतेहपुर, सीकर सीधा चलाया जाए, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, रेलवे को राजस्व भी अधिक मिलेगा। यात्रियों की सुविधा तथा रेलवे के राजस्व बढ़ोतरी करने के लिए बीकानेर प्रयागराज ट्रेन को सीधा बीकानेर, श्रीडूंगरगढ, रतनगढ़, चुरू, फतेहपुर, सीकर, जयपुर चलवाने की कृपा करें।
बीकानेर प्रयागराज ट्रेन को वाया चुरू, फतेहपुर, सीकर सीधा नियमित चलाई जावे: तोलाराम मारू
By -
February 19, 2026
0
Tags: