पिलानी में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी स्थित श्याम मंदिर प्रांगण में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य बाजार स्थित गोपीनाथ जी मंदिर से श्री श्याम मंदिर प्रांगण तक विशाल कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ। किसी भी सनातन धर्म का आयोजन बिना संतो के सानिध्य के अधूरा ही रहता है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि लोहार्गल धाम सूर्य मठ पीठाधीश्वर श्री अवधेशाचार्य जी महाराज थे। उन्होंने अपने आशीर्वचन में इस बात पर जोर दिया कि ऐसे विराट हिन्दू सम्मेलनो के आयोजनों की आखिर आवश्यकता क्यों पड़ी। इसको लेकर उन्होंने कहा कि जातिवाद पर प्रहार करते हुए जीवन में सनातनी मूल्यों को पुनर्जीवित करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि धर्म मानने का विषय है, ऊंगली उठाने का विषय नही है। मातृशक्ति का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि रील संस्कृति से बाहर निकलकर रियल सनातन संस्कृति को अपनाएं। बच्चों में सनातन धर्म के संस्कार डाले। आयोजन में डॉ.अशोक शर्मा ने अपनी ओजस्वी वाणी से सनातन धर्म की परम्पराओं व मूल्यों पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री बैजनाथ साबू स्कूल के छात्रों व छात्राओं ने समाज में फैली कुरुतियों जैसे बूढ़े मां बाप को वृद्ध आश्रम में छोड़ने को लेकर सुंदर नाटिका से जीवंत प्रस्तुतिकरण किया। आयोजन में डॉ.गोकुल शर्मा, मोहन लाल बोचीवाल, गोविंद सैनी, पूर्व चेयरमैन हीरालाल नायक, महेन्द्र कश्यप, लीलाधर विशनोलिया, दीपक सोनी, डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला अरूण भौमिया बिल्लू, पार्षद भगवती प्रसाद सैनी, कैलाश डाडा, मुरली मनोहर शर्मा, डॉ.हरिसिंह सांखला, रोहतास सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजन में विशिष्टजनों का सम्मान किया गया। मंच संचालन राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध कवि हरीश हिन्दुस्तानी ने कर आयोजन मे समा बांध दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!