झुन्झुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): निम्स मेडिकल कालेज के तत्वावधान में जोशी परिवार के सौजन्य से स्वर्गीय श्रीमति सुषमा जोशी की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल निशुल्क शिविर का आयोजन आगामी 25 फरवरी को माहेश्वरी सेवा सदन वार्ड नंबर 25 केसरी नंदन बालाजी हास्पिटल के पास लक्ष्मणगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर आयोजन के संयोजक रामस्वरूप जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिसन, सर्जरी, महिला रोग, नेत्र रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग आदि बीमारियों के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम निशुल्क जांच करेगी। इसके साथ ही मरीजों को शिविर से अस्पताल आने जाने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने आगे बताया कि मरीजो को अपना आधार एवं जनाधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
स्व.श्रीमती सुषमा जोशी की प्रथम पुण्य तिथि पर विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का लक्ष्मणगढ़ में आयोजित
By -
February 22, 2026
0
Tags: