गौशाला प्रबंध कमेटी के नवाचार के साथ किए जाने वाले कार्यों पर एक बार फिर से विश्वास की मुहर लगाई प्रवासी गौभक्तो ने

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): एक सौ पच्चीस वर्ष पुरानी गौ सेवा को समर्पित झुंझुनू जिले की शान श्री गोपाल गौशाला झुंझुनू, जिसमें दिन प्रतिदिन हमेशा ही गौ सेवा को लेकर नवाचार किए जाते रहे हैं। वर्तमान गौशाला प्रबंध कमेटी के नवाचार के साथ किए जाने वाले कार्यों पर एक बार फिर से विश्वास की मुहर लगाई है प्रवासी गौभक्तो ने, जिसमें संजय बद्री प्रसाद जालान सूरत की ओर से गोशाला में हॉस्पिटल एरिया में बीमार गौवंश को उपचार हेतु रखने के लिए दस (10) लाख रुपये की लागत से एक शैड का निर्माण जिसमें गौवंश के उपचार के लिए विभिन्न प्रकार के हाइड्रोलिक उपकरण इत्यादि भी लगाए जाएंगे की स्वीकृति मिली है। इसी के साथ सीए दीनबंधु जालान मुम्बई की ओर से पांच (5) लाख रुपये की लागत से एक गौ आवास का नवीनीकरण तथा गौशाला में गौवंश को पानी की आपूर्ति हेतू उन्हीं की ओर से बोरिंग करवाए जाने की स्वीकृति भी मिली है। श्री गोपाल गोशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री प्रदीप पाटोदिया ने उदारमन से सहयोग करने वाले दानदाता भामाशाह संजय जालान सूरत एवं सीए दीनबंधु जालान मुंम्बई का हार्दिक आभार जताया है। धन्य है हमारे स्वजन प्रवासी बंधु जो झुंझुनूं में न केवल गौशाला, अपितु सभी संस्थाओं के विकास हेतु भी हमेशा तत्पर एवं समर्पित रहते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!