बीकानेर (प्रमोद आचार्य): इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 (जनवरी सेशन) का स्कोर कार्ड National Testing Agency (NTA) द्वारा जारी किया गया। इस परीक्षा परिणाम में कॉन्सेप्ट इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर परकम लहरा दिया। कॉन्सेप्ट के 12 विद्यार्थियों ने 99% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। जानकारी मिलते ही कॉन्सेप्ट इंस्टिट्यूट में खुशी की लहर दौड़ गई, पूरे स्टाफ ने एक दूसरे को बधाई देकर छात्रों के परिजनों को भी शुभकामनाएं दी। बीकानेर के कांता खातूरिया कॉलोनी जेएनवी पुलिस थाना रोड स्थित कॉन्सेप्ट इंस्टिट्यूट ने एक बार फिर ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए शानदार परिणाम दर्ज किए हैं।
*99 पर्सेंटाइल से ऊपर 12 छात्र*
• नमन सिंह धवल-99.84 पर्सेंटाइल
• प्रद्युम्न बंसल – 99.68 पर्सेंटाइल
• हर्षित मुंगिया – 99.61 पर्सेंटाइल
• पंकज शर्मा – 99.58 पर्सेंटाइल
• हर्षमन सिंह – 99.51 पर्सेंटाइल
• गौरव छलानी-99.47
• जतीन भला -99.39
• दिग्विजय सिंह राठौड़-99.25
• जय राणकवत-99.25
• अरिहंत गोदारा-99.21
• आर्यन चौधरी-99.08
• आयुष जैन-99.03
• 12 छात्र 99 पर्सेंटाइल से ऊपर
• 33 छात्र 98 पर्सेंटाइल से ऊपर
• 52 छात्र 97 पर्सेंटाइल से ऊपर
• 85 छात्र 95 पर्सेंटाइल से ऊपर
*कॉन्सेप्ट निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा ने दी सभी को शुभकामनाएं*
कॉन्सेप्ट के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा ने परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को बधाई दी तथा पुनः होने वाले अप्रैल JEE सेशन- 2 के लिए परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाए दी है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि बीकानेर ज़ोन में कॉन्सेप्ट के स्पष्ट नेतृत्व और श्रेष्ठता का प्रमाण है। उच्च पर्सेंटाइल की संख्या के आधार पर भी कॉन्सेप्ट बीकानेर में नंबर 1 रहा है।