खैरथल: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र अलवर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने खैरथल-तिजारा जिले में लगभग 161 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रमों के दौरान समाज के सभी वर्गों, व्यापारियों, महिलाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। खैरथल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने लाडली महल के सामने क्षेत्र के सौंदर्यीकरण हेतु ‘निधिवन’ नाम से एक वाटिका विकसित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने निधिवन वाटिका के विकास का आश्वासन दिया, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर लाडली महल के परीकर वेशभूषा में पहुंचे, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने खैरथल में ट्रेनों का ठहराव वल्लभ ग्राम में अंडरपास का निर्माण सहित अन्य विकास कार्य करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में दोपहर 2 बजे बाबा बंदा सिंह बहादुर बाइपास का शिलान्यास, 2:10 बजे होटल ग्रीनलैंड में रेलवे ओवरब्रिज एवं जल परियोजना कार्यों का शिलान्यास, 3:30 बजे ब्रह्माकुमारी आश्रम तथा सायं 4 बजे आदर्श कॉलोनी स्थित स्वामी ध्यानगिरी महाराज के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। इस दौरान किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष महा सिंह, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, जयराम जाटव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशोक डाटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, प्रमिल जसोरिया, वरुण डाटा, टिल्लू शर्मा, प्रवीण जसोरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खैरथल में लाडली महल के सामने बनेगी ‘निधिवन’ वाटिका: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिया आश्वासन
By -
February 05, 2026
0
Tags: