अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने नियुक्त की किन्नर कांता बुआ को हिन्दू किन्नर सभा प्रदेश उपाध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): परमपूज्य सनातन सम्राट स्वामी श्री चक्रपाणि जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारत हिन्दू महासभा का मानना है कि किन्नर शक्ति के योगदान को किसी भी क्षेत्र में नकारा नहीं जा सकता। इसी मूलमंत्र के साथ अखिल भारत हिन्दू महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानियां व कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला की अनुशंसा पर किन्नर कांता बुआ के सनातन धर्म के प्रति निष्ठा व समर्पण के मध्यनजर हिन्दू किन्नर महासभा विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। आशा है कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चक्रपाणि जी महाराज के सनातन के प्रति विचारो को जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। किन्नर कांता बुआ ने अपने मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया व प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला का आभार व्यक्त किया। किन्नर कांता बुआ ने कहा कि मै किन्नर शक्ति को संगठन से जोड़कर किन्नर वर्ग को ओर आगे बढ़ाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी, जब किन्नर समाज साथ चलेगी तब सनातन धर्म और ज्यादा सशक्त होगा। किन्नर कांता बुआ के घर पर ओर किन्नर समाज में खुशी की लहर है। बधाई देने वालो में नवीन कुमार सुरा प्रदेश उपाध्यक्ष झुंझुनूं, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पुनिया, झुन्झुनू कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र योगी, मनोज कुमार बराला मंडावा, कुलदीप सिंह शेखावत, श्रीकांत यादव, अनिल कौशिक, शिव कुमार काकोडा, अशोक प्रजापति, राजू शर्मा, सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार, सीता राम योगी आदि शामिल हैं ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!