AI इंपैक्ट समिट को लेकर कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी चेहरा उजागर हुआ

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): देश में AI इंपैक्ट समिट का ऐतिहासिक व सफल आयोजन और उसकी भव्यता कांग्रेस को पच नहीं रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह शिखर सम्मेलन एक ऐतिहासिक आयोजन के साथ ही नवीनतम व उच्च तकनीकी को प्राप्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा लेकिन कांग्रेस व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उकसावे पर कांग्रेस के कार्यकर्ता राजनीति के निम्न स्तर पर उतर आए व आयोजन स्थल पर निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करना उनके राजनीतिक दिवालियपन का परिचायक है। इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने एक बयान में कहा कि इस तरह के अभद्र व्यवहार से कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत नवाचार, प्रगति और राष्ट्र निर्माण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है इसके विपरित राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस केवल व्यवधान, बाधा और नकारात्मक का प्रतीक बन गई है। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि राहुल गांधी देश को शर्मशार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते चाहे जी 20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन, सेना का अपमान व भारतीय कूटनीति की आलोचना उनकी नियती बन गई है ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!