झुंझुनूं में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का मनाया 96वां बलिदान दिवस

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चंद्रशेखर आजाद का 96वां बलिदान दिवस भगत सिंह पार्क, इंदिरा नगर झुंझुनूं में शहीद भगतसिंह विचार मंच एवं सामाजिक न्याय अधिकार मंच के तत्वावधान में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रांतिकारी किसान यूनियन के संयोजक पोकर सिंह झाझड़िया ने की तथा कृषि वैज्ञानिक डॉ.हनुमान प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। सर्वप्रथम किसान नेता हेतराम बेनीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात शहीद आजाद को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई और जय भीम, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए। सभा को संबोधित करते हुए संयोजक बजरंग लाल एडवोकेट ने कहा कि शहीद आजाद ने शोषणमुक्त समाज का सपना देखा था, जिसे साकार करना आज भी शेष है। वक्ताओं ने सामाजिक भेदभाव, छात्र उत्पीड़न और यूजीसी 2026 नियमों को लागू कराने की मांग उठाई। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि 6 मार्च को तहसील एवं उपखंड कार्यालयों पर धरना देकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा 16 मार्च को अंबेडकर पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली जाएगी। वक्ताओं ने जैएनयू के छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग की तथा कृषि नीतियों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में विभिन्न किसान, मजदूर व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन बजरंग लाल एडवोकेट ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!