मण्ड्रेला (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पुलिस थाना मण्ड्रेला की टीम ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 3 मादा व 1 नर ऊंट को मुक्त कराया तथा वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश चन्द के नेतृत्व में गठित टीम ने चैकिंग के दौरान पिकअप में ऊंटों को मुंह व पैर बांधकर क्रूरता पूर्वक बैठा पाया। पूछताछ में आरोपी ने ऊंटों को रतनगढ़ से खरीदकर नूंह मेवात (हरियाणा) के बुचड़खाने ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने ऊंटों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर उन्हें सुरक्षा व देखरेख हेतु गोपाल गोशाला मण्ड्रेला को अस्थाई सुपुर्दगी में दिया। आरोपी अजीम पुत्र सदीक (32) निवासी दोही थाना झिरका, जिला नूंह मेवात हरियाणा के खिलाफ राजस्थान ऊंट (वध प्रतिषेध व प्रव्रजन या निर्यात का विनियमन) अधिनियम 2015 की धारा 5, 6, 8 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(a), 11(1)(घ) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। मामले में अनुसंधान जारी है। कार्रवाई टीम में थानाधिकारी कैलाश चन्द, सउनि रघुवीर सिंह, एचसी राजकुमार (2599) एवं कानि नरेंद्र (992) शामिल रहे।
मण्ड्रेला पुलिस की कार्रवाई: अवैध पशु परिवहन में 4 ऊंट मुक्त, पिकअप जब्त आरोपी गिरफ्तार
By -
February 27, 2026
0
Tags: