सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा के द्वारा किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की। विद्यालय निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक अशोक जांगिड़ व डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता अजय कुमार प्रेमी ने विद्यालय में की गई चित्रकारी की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमन वर्मा, डॉ.अनिल शर्मा अनमोल, मंजू सौंकरिया, मनोज कुमारी, मीना कुमारी उपस्थित रहे।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने किया विद्यालय का निरीक्षण
By -
February 27, 2026
0
Tags: