बीकानेर: विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर रानी बाजार निवासी दिनेश माथुर का भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने बताया कि दिनेश माथुर रेडियो संग्रहकर्ता है, आपका रेडियो संग्रहण में पूरे भारत देश में दूसरा स्थान है, आपके पास लगभग 1250 के आस-पास रेडियो का संग्रहण है। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ललिता माथुर और उनके सुपुत्र भी उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) और पूरी बीकाणा इकाई ने माथुर को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भविष्य मे इसी तरह के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने बताया कि आप सभी को विदित है कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो को एक भरोसेमंद माध्यम बताते हुए कहा है कि यह दूर दराज के गांव से लेकर शहरों तक सूचना पहुंचाने और प्रतिभाओं को मंच देने का शासक साधन बना हुआ है। भारत में अभी 528 से अधिक सामुदायिक रेडियो स्टेशन सक्रिय हैं, जो स्थानीय संस्कृतियों और बोलियां को संरक्षित करने में मदद कर रहे हैं।
विश्व रेडियो दिवस 2026 की थीम: रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : AI एक उपकरण है आवाज नहीं
By -
February 14, 2026
0
Tags: