नववर्ष प्रतिपदा पर 19 मार्च को निकलेगी धर्म यात्रा, नई टीम का हुआ गठन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (प्रमोद आचार्य): भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 19 मार्च को धर्म यात्रा निकाली जाएगी, इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। भारतीय नववर्ष समारोह समिति, बीकानेर महानगर की नवीन कार्यकारिणी का भी गठन हो गया है। बीती रात माखन भोग उत्सव कुंज में बीकानेर महानगर की सभी बस्तियों के सर्व हिन्दू समाज, विविध संगठनों और मातृशक्ति की आवश्यक बैठक रखी गई, जिसमे नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक संयोजक उमेश व्यास ने बताया कि इस बैठक में विक्रम संवत 2083 के प्रथम दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हो रहे भारतीय नववर्ष के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक टेकचंद बरडिया ने विस्तार से भूमिका रखी और इस वर्ष सर्व हिन्दू समाज नववर्ष समाजोत्सव के रूप में मिलकर मनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनायक भी उपस्थित थे।

*ये है धर्म यात्रा की नई टीम*

भारतीय नववर्ष समारोह समिति, बीकानेर समिति का अध्यक्ष प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी गणेश बोथरा मनोनीत किया गया है। इनके साथ दो उपाध्यक्ष माइंस ऑनर एवं समाजसेवी राजेश चूरा, समाजसेवी रामलाल कुम्हार हो गए। प्रसिद्ध कर्मचारी नेता व विप्र फाउंडेशन के नेता भंवर पुरोहित एवं क्षत्रिय संघ के नवीन सिंह को महामंत्री मनोनीत किया गया, साथ ही मनोहर स्वामी कोषाध्यक्ष और किशोर बांठिया सह कोषाध्यक्ष होंगे। पूर्व में घोषित सह संयोजकों ने नव घोषित समिति को प्रभु श्रीराम का दुपट्टा ओढाकर सम्मानित किया।

*इनको भी मिली जिम्मेदारी*

19 मार्च को धर्मयात्रा के लिए कुछ व्यवस्थाओं के लिए भी अलग से घोषणा की गई। धर्मयात्रा के महाआरती स्थल एवं मुख्य मंच की संपूर्ण व्यवस्था सह संयोजक शैलेश गुप्ता देखेंगे। सह संयोजक विजय कोचर को विभिन्न संस्थाओं और व्यापारिक संस्थाओं से संपर्क करने का दायित्व दिया गया है। सह संयोजक जगदीश सोलंकी और श्रीमती चंद्रकला आचार्य को कार्यालय व्यवस्था, सह संयोजक श्रीमति मीनाक्षी सोनी को चौराहा-मुख्य स्थानों पर तिलक एवं प्रसाद व्यवस्था एवं सह संयोजक मोहित जाजड़ा को प्रचार एवं मीडिया का कार्य दिया गया है।  

*7 मार्च को होगा कार्यालय का उदघाटन*

संयोजक उमेश व्यास ने बताया कि 4 से 10 मार्च तक सभी बस्तियों में सर्व हिन्दू समाज द्वारा होली स्नेह मिलन, नुक्कड़ बैठकें कर मोहल्ला सजावट, घरों में दीप प्रज्वलन आदि किये जायेंगे। प्रत्येक मोहल्ले से झांकियां निकले, इसकी योजना बनाई जाएगी। इस दौरान 7 मार्च 2026, शनिवार को गोकुल सर्किल पर जसोदा भवन में सायं 7 बजे कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा, साथ ही यहां पर सुंदरकांड पाठ भी होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!