एफसीआई गोदाम से हवाई पट्टी तक 1.86 करोड़ की सीसी सड़क का शिलान्यास

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक राजेंद्र भाम्बू ने एफसीआई गोदाम से हवाई पट्टी तक लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीसी सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भाम्बू ने कहा कि झुंझुनूं क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि एफसीआई गोदाम से हवाई पट्टी तक यह सड़क बनने से न केवल स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, बल्कि कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों और आपातकालीन सेवाओं में भी सुगमता आएगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा। भाम्बू ने भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए हर वार्ड और हर ढाणी तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!