11 फरवरी से नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर से घर घर पीले चावल देने निकलेगी सनातन धर्म की टीमें

AYUSH ANTIMA
By -
0
                                             

बीकानेर: सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ के लिए कार्यकर्ताओं की मीटिंग रविवार को मोहता भवन में हुई। मीटिंग में सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले 22 से 28 फरवरी साध्वी ऋतंभरा की वाणी में पहली बार हो रही श्रीमद्भागवत कथा पर चर्चा की गई। मीटिंग में यह तय किया गया कि सनातन धर्म प्रेमी अब घर-घर पीले चावल वितरित करने जाएगी। यह कार्यक्रम 11 फरवरी को नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होगी। पीले चावल वितरित करने के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग टीमें निकलेंगी। इसके अलावा कथा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था करने पर भी चर्चा की गई। बसों के रवानगी स्थल और कथा के लिए 50 बसों की व्यवस्था करने और कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए साड़ियों के कलर, कार्यकर्ताओं को पास जारी करने सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा अब प्रतिदिन आयोजन शुरू होने से पहले तक सायं 4 से 5 बजे तक मोहता भवन कार्यालय में मीटिंग होगी। मीटिंग में सनातन धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा), यज्ञाचार्य सिद्धार्थ पुरोहित (बाला महाराज), लक्ष्मीनारायण सुथार, भुवनेश नागल, अशोक कुमार शर्मा, मदन पंवार, किरण शर्मा, सीता देवी, कौशल्या सुधार, पिंकी शर्मा, प्राचार्य राशि गुप्ता, तारा सांखला, संतोष उपाध्याय, भगवती उपाध्याय, उषा गहलोत, महावीर माली, शिव प्रकाश दाधीच, सुशील कुमार यादव, गजेन्द्र सिंह राठौड़, राजेन्द्रसिह शेखावत, राहुल अग्रवाल, डिम्पल सुथार आदि शामिल हुए।                   

*दो दर्जन लोगों को निमंत्रण दिया*                                     

22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाले धार्मिक आयोजन को लेकर रविवार को भी दर्जनों लोगों को निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण में पीले चावलों का कलश, श्रीमद्भागवत गीता भेंटकर की गई। सनातन धर्म का दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान भी किया गया। रविवार को बनवारी लाल मीना (एएसपी ग्रामीण), सुखविंदर पाल (एडीडी एसपी), अनुष्ठा कालिया (सीओ सदर), विकास बिश्नोई (एसएचओ नाल), नरेश निर्वाण (टीआई), परमेश्वेर सुथार (एसएचओ गंगाशहर), संदीप चौहान (डीवाई एसपी पुलिस परामर्श केंद्र), विशु वर्मा (सीआई महिला थाना) और जेएनवीसी थाने के एसएचओ विक्रम तिवाड़ी आदि को निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण देने वालों में गजेन्द्र सिंह राठौड़, सुशील कुमार यादव और यश यादव आदि शामिल थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!