सभी एनीमिक महिलाओं को लगाये एफसीएम इंजेक्शन, लापरवाही नहीं बरतने के दिए निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


बांदीकुई/दौसा: बांदीकुई ब्लॉक के चिकित्साकर्मियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन बीसीएमओ कार्यालय बांदीकुई में किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.बनवारी लाल कुम्हार ने की। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.बनवारी लाल कुम्हार ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का समय पर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, मिसिंग टीकाकरण एवं डिलीवरी को शून्य करने तथा आईएचआईपी पोर्टल पर नियमित रिपोर्ट इंद्राज करने के निर्देश दिए गए, साथ ही सभी एनीमिक महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाने के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि इस हेतु एनीमिक महिलाओं की लाइन लिस्ट विभाग के पोर्टल पर भी उपलब्ध है। ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.बनवारी लाल कुम्हार ने एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत बीपी एवं शुगर के मरीजों की नियमित स्क्रीनिंग करने तथा सी-बैक फॉर्म सही समय पर भरने पर विशेष जोर दिया गया।
ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी लोकेश खण्डेलवाल ने परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए नसबंदी, पीपीआईयूसीडी, डिजिटल योग्य दंपति सर्वे एवं अंतरा इंजेक्शन के लक्ष्यों की पूर्ण उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयरन-फोलिक एसिड दवाइयां समय पर उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया गया। सहायक लेखाधिकारी सावित्री बाई ने एसएनए-स्पर्श पोर्टल का प्रशिक्षण प्रदान किया। बैठक में सुशील कुमार अग्रवाल ने टीबी कार्यक्रम की समीक्षा की। विश्राम सिंह गुर्जर ने मौसमी बीमारियों की समीक्षा की, वहीं बीएनओ निरंजन लाल शर्मा ने आरसीएच, यूविन एवं पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर आभानेरी प्रभारी डॉ.सुशील सैनी, गुढलिया प्रभारी डॉ.पूजा कुमावत, अरनिया प्रभारी डॉ.गणपत सिंह गुर्जर, रलावता प्रभारी डॉ.नवीन शर्मा, धनावड प्रभारी डॉ.दीक्षा कनौजिया, देलाड़ी प्रभारी डॉ.आरजू कसाना, डॉ.शुभम बडाया, डॉ.लोकेश सैनी, डॉ.रोहित सैनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी हरिराम मीणा, पूजा गुर्जर, गजेंद्र कुमार सहित ब्लॉक की समस्त सीएचओ एवं एएनएम मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!