नारायणपुर (श्रीराम इंदौरिया): उपखण्ड में संचालित श्रीकृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के द्वारा बीडीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत विभाग अलवर जिला युवा अधिकारी पंकज यादव एवं कार्यक्रम प्रभारी तोताराम गुर्जर के निर्देशानुसार श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माला पहनाकर का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक होकर कार्य करना चाहिए। अपना कोई ना कोई लक्ष्य लेकर चले। इस अवसर पर प्रधानाचार्य किशोर कुमार, प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर, एथलेटिक्स कोच सुरेश कुमार चौधरी, महिला मंडल अध्यक्ष पिंकी मीणा, यादराम सैनी, नेहा, मनीषा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
3/related/default