दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतक के परिजनों को दिया 10 लाख रूपए का चैक

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): बनस्थली के केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा द्वारा दुर्घटना बीमा योजना के तहत शाखा प्रबंधक निरमा कंवर ने मृतक की पत्नी को योजना के तहत 10 लाख का चैक सौंपा है। ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक मनराज गुर्जर ने बताया कि दुर्घटना में मृतक किसान मांगीलाल बैरवा निवासी खणदेवत का ग्राम सेवा सहकारी समिति में दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमा हो रखा था, जिसकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। केंद्रीय सहकारी बैंक बनस्थली द्वारा मृतक की पत्नी प्रेम देवी बैरवा को शाखा प्रबंधक निरमा कंवर ने योजना के तहत 10 लाख रुपए का चैक सुपुर्द किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!