निवाई (लालचंद सैनी): वार्ड नंबर 8 व 9 में स्थित मालियों के मोहल्ले में नवनिर्मित अत्याधुनिक सामुदायिक भवन सहित करीब दो करोड रुपये की लागत से हुए विकास कार्यो का मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा, पार्षद मौला सेन व लालचन्द सैनी ने विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान वार्ड वासियों ने विधायक रामसहाय वर्मा को ढोल नगाड़े के साथ भव्य जुलूस निकालते हुए लोकार्पण समारोह में लेकर गए। जुलूस में वार्ड वासियों ने जमकर आतिशबाजी की। अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि सामुदायिक भवन किसी भी क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन की धुरी होते हैं। यह भवन क्षेत्रवासियों के लिए एक स्थायी संपत्ति है, जहां सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के कार्यक्रमों का सुचारू आयोजन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि निवाई क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर तेज हुई है और आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित होगी। क्षेत्र में लगभग 1200 करोड रुपए की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिससे आमजन को सुविधा उपलब्ध होगी। नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि नगर पालिका शहर को सुव्यवस्थित, सुविधाजनक एवं विकसित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि यह भवन क्षेत्रवासियों के सामाजिक आयोजनों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि नागरिकों को स्थायी व गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 700 कार्य वर्तमान समय में प्रगति पर हैं। नए 5 वार्डों में लगभग 15 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें विभिन्न कार्य शामिल किए गए हैं। आने वाले समय में कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नगर में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जयनारायण कुमावत ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, पूर्व प्रधान ममता जाट, पार्षद परसराम कुमावत, जयनारायण कुमावत, मदन लाल वर्मा, कमलेश किराड, मोला सेन, लालचन्द सैनी, शंकरलाल पडियार, कैलाश नटवाडा, बाबूलाल सैनी, शंकर लाल सैनी, मंगलराम मीणा, रमेश सैनी, मैना सैनी, संजय वर्मा, जितेंद्र धारवाल, हनुमान गुर्जर, प्रहलाद सैनी, सियाराम शर्मा, सहायक अभियंता पप्पूलाल मीणा, निशांक जैन व राहुल सेन सहित कई अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
3/related/default